सीतामढ़ी: चोरौत में आंधी-बारिश का कहर, दर्जनों घरों के उड़ गए छप्पर

Updated:
विज्ञापन

आंधी के बाद क्षतिग्रस्त घर

सीतामढ़ी के चोरौत प्रखंड में तेज आंधी और बारिश से कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए. छप्पर उड़ने और अनाज भींगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ीके चोरौत से अरुण कुमार चौधरी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Sitamarhi News: गुरुवार की सुबह अचानक बदले मौसम ने चोरौत प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी. तेज आंधी और बारिश के कारण बररी बेहटा पंचायत सहित कई गांवों में गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए. कई परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

दर्जनों परिवारों के उड़ गए छप्पर

बररी गांव के वार्ड संख्या सात में करीब दर्जनभर परिवारों के घरों के छप्पर तेज आंधी में उड़ गए. देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पीड़ितों में वार्ड सदस्य राजीव राय, चंदन पासवान, विशाल पासवान, पिंटू पासवान, अशोक पंडित, विनोद पंडित, फेकन पासवान, बचनु पासवान और सुशील पासवान सहित कई परिवार शामिल हैं.

बारिश में भींग गया अनाज, बढ़ी मुश्किलें

पीड़ित वार्ड सदस्य राजीव राय ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि लोग संभल तक नहीं पाए. घरों में रखा अनाज बारिश में भींगकर खराब हो गया. कई जगह छप्पर गिरने से लोग घायल भी हुए हैं.

अचानक आई इस आपदा के बाद महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई परिवारों के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है.

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. सीओ सह आपदा प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही स्थल निरीक्षण के लिए आरओ आयुषी और राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार को भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन