सीतामढ़ी: 97 फीसदी नवजातों को पहले घंटे में मिला मां का दूध, विश्व स्तनपान सप्ताह पर अभियान जारी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी: 97 फीसदी नवजातों को पहले घंटे में मिला मां का दूध, विश्व स्तनपान सप्ताह पर अभियान जारी

सीतामढ़ी में जन्म के पहले घंटे में 97% नवजातों को मां का दूध मिला। विश्व स्तनपान सप्ताह पर स्वास्थ्य विभाग ने स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

Breastfeeding Awareness Campaign: विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच वर्ष 2025-26 के एचएमआईएस (HMIS) के आंकड़ों ने सीतामढ़ी की उत्साहजनक तस्वीर पेश की है. जिले में जन्म लेने वाले 97 प्रतिशत नवजातों को जन्म के पहले एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाया गया, जबकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने तक 69 प्रतिशत नवजातों को केवल मां का दूध ही मिला. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शुरुआती स्तनपान की स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन डिस्चार्ज तक हर नवजात को केवल मां का दूध उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास और तेज किए जाएंगे.

क्या है इस वर्ष की थीम

इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम "सतत जीवन की मजबूत शुरुआत के लिए स्तनपान : जो प्रभावी है, उसे और मजबूत बनाएं" रखी गई है. इसी के तहत जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नवप्रसूता माताओं को स्तनपान की सही तकनीक, उसके लाभ और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के महत्व की जानकारी दी जा रही है.

सीएस डॉ. रविंद्र यादव का बयान और प्रमुख प्रयास:

  • सामूहिक प्रयास का नतीजा: सीएस ने कहा कि 97 प्रतिशत नवजातों को पहले घंटे में स्तनपान शुरू कराना स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और संस्थागत प्रसव सेवाओं की संयुक्त मेहनत का परिणाम है.
  • गोल्डन ऑवर पर जोर: सरकारी अस्पतालों में प्रसव के तुरंत बाद "गोल्डन ऑवर" में स्तनपान कराने और मां-शिशु के बीच स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
  • अगला लक्ष्य: अस्पताल से छुट्टी मिलने तक हर नवजात को केवल मां का दूध और छह माह तक 'एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग' सुनिश्चित करना है.

ये भी पढ़ें: चाकूबाजी में व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने भीड़ से बचाकर आरोपी को पकड़ा


विज्ञापन
चंद्र मोहन झा

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन