फर्जी आधार कार्ड बनाने के रैकेट का खुलासा, दुकान संचालक गिरफ्तार

Author Md. dulare|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव

परिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर परवाहा बाजार स्थित ए के मोबाइल दुकान में छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड बनाने के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दुकान संचालक गजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से कई डिजिटल उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: परिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परवाहा बाजार चौक स्थित ए के मोबाइल नामक दुकान में छापेमारी कर कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड बनाने के धंधे का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने दुकान से दो लैपटॉप, कैमरा, फिंगरप्रिंट स्कैनर, लाइव स्कैन फिंगर डिवाइस तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबुरवन गांव निवासी गजेंद्र कुमार (35), पिता सूरज राय, के रूप में हुई है.

तलाशी में मिले आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान डेल और एचपी कंपनी के लैपटॉप के अलावा जाति, आय और आवासीय प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेज भी मिले. जांच में लैपटॉप से आधार कार्ड बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है.

वैध अनुमति नहीं दिखा सका संचालक

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आधार कार्ड बनाने से संबंधित वैध अनुमति और अधिकृत दस्तावेज मांगे, लेकिन दुकान संचालक कोई संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने सभी उपकरण और दस्तावेज जब्त कर लिए.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन