sitamarhi news : भिट्ठामोड़ में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच के बाद ही इंट्री की अनुमति
एसएसबी के जवानों द्वारा बॉर्डर पर भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच करने के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है.
सुरसंड. भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच भिट्ठामोड़ में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क है. एसएसबी के जवानों द्वारा बॉर्डर पर भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच करने के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है. नेपाल के जनकपुरधाम आने-जाने वाले पर्यटक हो या प्रतिदिन भिट्ठामोड़ आनेवाले सीमावर्ती गांव के लोग, हर किसी को बगैर पहचान-पत्र व आधार कार्ड के प्रवेश पर मनाही है. साथ ही आवाजाही करने वाले लोगों के ट्रॉली बैग की जांच बॉर्डर पर एसएसबी द्वारा लगाये गये कंप्यूटर व स्कैनर से की जा रही है. वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी द्वारा बॉर्डर पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरा से निगहबानी की जा रही है. हर छोटी-बड़ी गाड़ियों की निबंधन संख्या, ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनर बुक समेत सभी कागजातों का रजिस्टर में विधिवत इंट्री कराने के बाद यंत्रों द्वारा बारीकी से जांच करने के पश्चात ही आवाजाही की अनुपति दी जा रही है.
— भिट्ठामोड़ बॉर्डर पर अब तक एसएसबी के हत्थे चढ़ चुके हैं नौ विदेशी नागरिक
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए