22 करोड़ की लागत से बनेगा रेफरल अस्पताल व प्रखंड कार्यालय भवन

Updated:
विज्ञापन

बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने मेजरगंज में रेफरल अस्पताल एवं प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया.

विज्ञापन

मेजरगंज. बथनाहा विधायक अनिल कुमार ने मेजरगंज में रेफरल अस्पताल एवं प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया. इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 22 करोड़ की राशि खर्च होना है. रेफरल अस्पताल का निर्माण 5.50 करोड़ व मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण 16.50 करोड़ की लागत से होगा. विधायक ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर बुधवार को कार्यारंभ किया. विधायक ने कहा कि बथनाहा विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिये वे कृत संकल्पित हैं. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन प्रताप सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया लालबाबू सिंह, मुकेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार दीन, सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ मनोज कुमार, अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ भोला सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला बीजेपी के रुद्रेश प्रताप सिंह उर्फ बाबू साहेब, खैरवा पंचायत के मुखिया ओमप्रकश साह, मंडल महामंत्री जोत नारायण झा, मुकेश कुमार सिंह, नीरज रस्तोगी, धीरेंद्र कुमार सिंह, राजा सिंह, भाग्य नारायण सिंह, दीपक कुमार उर्फ बब्लू कुशवाहा, रमेश सिंह व राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन