शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण, पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जो दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

Physical harassment: सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर लगातार चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज मामले में थाना क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले मो कमर अफजल उर्फ राजू को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन

2022 से प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक और आर्थिक शोषण

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2022 में उसके साथ प्रेम संबंध स्थापित किए थे. इसके बाद वह बार-बार शादी करने का वादा करता रहा. आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और करीब चार सालों तक अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसका मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक शोषण करता रहा.

कोर्ट मैरिज का शपथ पत्र और एग्रीमेंट है पास, दूसरी जगह निकाह की तैयारी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास बतौर साक्ष्य नोटरी से बनवाया गया विवाह संबंधित शपथ पत्र, एग्रीमेंट एवं अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद है. मामला तब खुला जब पीड़िता को हाल ही में भनक लगी कि आरोपी उसे धोखा देकर 15 जुलाई को थाना क्षेत्र के ही मेहसौल गांव की एक दूसरी लड़की के साथ निकाह करने जा रहा है. इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन