सीतामढ़ी: छात्रों की समस्याएं अब पोर्टल पर होंगी दर्ज, पुपरी में विद्यार्थी सहयोग शिविर शुरू

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर उदधाटन करते एसडीओ व अन्य

पुपरी आईटीआई कॉलेज और मध्य विद्यालय सोनबरसा टोला में विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल लॉन्च किया गया है. छात्रों ने सड़क की जर्जर हालत और हॉस्टल की कमी जैसी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा. पोर्टल के माध्यम से अब छात्र अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पुपरी नगर स्थित आईटीआई कॉलेज एवं मध्य विद्यालय सोनबरसा टोला में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर पोर्टल का शुभारंभ किया गया. आईटीआई कॉलेज में एसडीओ गौरव कुमार, सीओ रामकुमार पासवान और प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान छात्रों ने कॉलेज से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो - फीता काटकर उदधाटन करते एसडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

Pupri News: आईटीआई कॉलेज में छात्रों ने बताई सड़क की समस्या

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ गौरव कुमार ने छात्रों से कॉलेज में आ रही परेशानियों और उनके सुझावों की जानकारी ली. छात्रों ने बताया कि कॉलेज के सामने की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है.

छात्रों ने अधिकारियों से सड़क की समस्या दूर कराने की मांग की. एसडीओ ने इस मामले में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

छात्रों ने कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी. विद्यार्थियों ने बताया कि वे दूर-दराज के क्षेत्रों से पढ़ाई करने आते हैं. हॉस्टल की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें रहने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

एसडीओ ने छात्रों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए इस दिशा में भी सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.

मध्य विद्यालय सोनबरसा टोला में भी सुनी गयी समस्याएं

इसके बाद अधिकारियों ने मध्य विद्यालय सोनबरसा टोला पहुंचकर छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनीं. एसडीओ गौरव कुमार ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के उद्देश्य और उपयोग की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि छात्र पढ़ाई, सुविधाओं या अन्य किसी भी समस्या से जुड़ी शिकायत पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं. शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा.

फोटो - फीता काटकर उदधाटन करते एसडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू हुआ पोर्टल

अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्रों को अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए आसान माध्यम उपलब्ध कराया गया है. इससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने में मदद मिलेगी.

कार्यक्रम में दोनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: दो दशक बाद सड़क बनने की जगी उम्मीद, पेड़ और बिजली पोल ने फिर रोक दिया काम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन