सीतामढ़ी: पुपरी में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन व उमड़ी भीड़.

पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ पर तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस फरार टेंपो और चालक की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पुपरी. पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ पर मंगलवार को हरिहरपुर चौक के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान हरिहरपुर पंचायत के तेम्हुआ वार्ड संख्या-8 निवासी रंजीत राय के पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो - रोते बिलखते परिजन व उमड़ी भीड़.  | Prabhat Khabar Network

हरिहरपुर चौक के पास टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार विपिन कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान हरिहरपुर चौक के समीप सामने से आ रहे तेज गति के टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद विपिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

पीएचसी से सदर अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत

स्थानीय लोगों ने घायल विपिन को तत्काल स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया.

परिजनों के अनुसार, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही विपिन की मौत हो गयी. इसके बाद भी परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. विपिन अपने पीछे माता-पिता और भाई-बहनों को छोड़ गए हैं.

बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

टेंपो और फरार चालक की तलाश में पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हादसे में शामिल टेंपो और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: दो दशक बाद सड़क बनने की जगी उम्मीद, पेड़ और बिजली पोल ने फिर रोक दिया काम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन