पंजाब कमाने गया मजदूर लापता, परिजन चिंतित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंजाब से मजदूरी कर लौट रहा बघाड़ी गांव का एक व्यक्ति अब तक अपने घर नहीं पहुंच सका है. बघाड़ी वार्ड संख्या 10 निवासी शीतल साह ने

विज्ञापन

सुरसंड. पंजाब से मजदूरी कर लौट रहा बघाड़ी गांव का एक व्यक्ति अब तक अपने घर नहीं पहुंच सका है. बघाड़ी वार्ड संख्या 10 निवासी शीतल साह ने बताया कि उसका पुत्र बाबूलाल साह (45 वर्ष) अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी करने पंजाब गया था. एक सप्ताह पूर्व यानी 22 जुलाई को वह अपने जीजा मधुबनी जिले के पोखरौनी गांव निवासी राकेश साह के साथ घर लौट रहा था. घर लौटने के दौरान परिजन को उससे फोन पर बातचीत होती रही. पर, यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन के बाद से उससे संपर्क भंग हो गया. उसका जीजा बघाड़ी गांव पहुंचकर सारी बातों से अपने ससुराल वाले को अवगत करा दिया है. उसके पिता ने बताया कि उसका पुत्र मानसिक रूप से कमजोर है. उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. बाबूलाल को दो पुत्र व दो पुत्री है. उसके घर नहीं पहुंचने पर माता-पिता, पत्नी व बच्चे काफी चिंतित हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन