सीतामढ़ी में गांजा तस्कर को भगाने के लिए पुलिस टीम पर हमला: महिला पुलिस अधिकारी घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के रीगा में गांजा तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, सरपंच समेत आठ लोग गिरफ्तार. अपर थानाध्यक्ष जख्मी, मुख्य आरोपी की तलाश जारी.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र स्थित दोहरा गांव वार्ड नंबर 15 में रविवार की देर रात पुलिस टीम पर हमले की गंभीर घटना सामने आई है. रीगा पुलिस को सूचना मिली थी कि दोहरा बाजार में बड़े पैमाने पर गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है. जब पुलिस टीम ने बाजार की एक झोपड़ी में छापेमारी की, तो वहां से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ. हालांकि, पुलिस को चकमा देकर मुख्य तस्कर उत्तम कुमार (पिता भोला सिंह, वर्तमान सरपंच) मौके से भाग निकला.

विज्ञापन

सरपंच के घर धक्का-मुक्की, हथियार और गांजा लेकर फरार हुआ तस्कर

तस्कर का पीछा करते हुए पुलिस टीम सरपंच भोला सिंह के घर पहुंची. पुलिस को इनपुट मिला था कि वहां से भी तस्करी का धंधा चल रहा है. घर में प्रवेश करते ही सरपंच भोला सिंह समेत 8 लोगों (जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं) ने पुलिस का रास्ता रोक लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इस हमले में अपर थानाध्यक्ष रिया कुमारी आंशिक रूप से घायल हो गईं. धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर आरोपी घर में रखा गांजा और अवैध हथियार लेकर फरार हो गया. हालांकि, पुलिस ने मौके से 500 ग्राम गांजा और एक धारदार हथियार जब्त कर लिया.

यह भी पढ़ें... पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सख्त कार्रवाई का दावा

घटना के बाद बची पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई की. सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर को भगाने और सरकारी काम में बाधा डालने की नीयत से परिजनों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के अनुसार, सरकारी कार्य में बाधा और मादक पदार्थों की तस्करी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन