sitamarhi news: जानकी नवमी : रजत द्वार जानकी मंदिर से निकली परिक्रमा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर स्थित रजत द्वार जानकी मंदिर से शुक्रवार को हर साल की तरह जानकी नवमी के अवसर पर मां जानकी का डोला सजाकर परिक्रमा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर स्थित रजत द्वार जानकी मंदिर से शुक्रवार को हर साल की तरह जानकी नवमी के अवसर पर मां जानकी का डोला सजाकर परिक्रमा यात्रा निकाली गयी. श्री जानकी प्राकट्य स्थली तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व जानकी मंदिरम के महंत विनोद दास की देखरेख में निकाली गयी. परिक्रमा यात्रा 18 अप्रैल से पांच मई तक जारी रहेगी. यात्रा जिले व आसपास के विभिन्न धार्मिक स्थलों की परिक्रमा करते हुए आगामी पांच मई को पुन: जानकी स्थान पहुंचेगी, जहां मंदिर की ओर से जानकी नवमी के दिन परिक्रमा यात्रा में शामिल साधु-संतों व आम श्रद्धालुओं का स्वागत किया जायेगा. मां जानकी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. सोहर-बधाई व अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. साधु-संतों के लिये भंडारा का आयोजन किया जायेगा. रजत द्वार जानकी मंदिर से परिक्रमा यात्रा निकलने के दौरान मौके पर महंत विनोद दास समेत ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय स्वर्णकार, महासचिव सुवंश राय, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बबलू, संजय कुमार पप्पु, अरविंद कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सत्यम कुमार, डॉ धीरज दुबे व विकास दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. यात्रा में दर्जनों महिला व पुरुष साधु-संत एवं आम श्रद्धालु शामिल हुए हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन