महिंदवारा में युवक की गोली मारकर हत्या
महिंदवारा थाना क्षेत्र के मौना गांव में बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के मौना गांव में बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मौना गांव निवासी भरत साह के करीब 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार साह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि राजेश भाजपा युवा मोर्चा के कोआही मंडल का पूर्व में अध्यक्ष रह चुका था तथा फिलवक्त वह अपने दरवाजे पर हीं सीएसपी व कैफे का संचालन करता था. बुधवार की शाम वह अपने दरवाजे पर हीं कैफे पर बैठा हुआ था, इसी बीच बाइक सवार तीन सशस्त्र अज्ञात अपराधकर्मी वहां पहुंचे तथा राजेश के उपर गोली चला दी. गोली चलने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौर पड़े. लोगों को आते देख अपराधकर्मी बाइक पर सवार हो फरार हो गये. जख्मी राजेश को परिजनों ने आनन फानन में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम उसने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों की माने तो राजेश के परिवार का मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के सलेमापुर गांव निवासी राधामोहन राय से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है. करीब एक सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी. प्रभारी थानाध्यक्ष यादवेन्दु कुमार सिंह ने घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की आशंका जताते हुये कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए