कार से कुचलकर वृद्ध की हुई मौत, तीन लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव के समीप बुधवार की देर शाम अनियंत्रित कार से कुचलकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. गंभीर अवस्था में चारों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया.
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव के समीप बुधवार की देर शाम अनियंत्रित कार से कुचलकर एक वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. गंभीर अवस्था में चारों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान मोरसंड गांव निवासी प्रह्लाद राम (74) के रुप में की गयी है. इस बाबत मृतक के पुत्र बालेश्वर राम ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि पिता प्रह्लाद राम ग्रामीण सड़क से अपने घर की ओर जा रहे थे, अचानक एक मारुति कार(बीआर 06 बीवाइ 7578) काफी तेज रफ्तार में आया और पिता समेत तीन अन्य को ठोकर मारते हुए तेज रफ्तार में भागा.
जख्मी लोगों में गांव के ही नेमी साह के पुत्र राम विनय साह व परोस के गंगा राम समेत अन्य शामिल है. ठोकर मारने के बाद भागते हुए गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा. गाड़ी चालक की पहचान चंदेश्वर राम का पुत्र नवीन राम के रूप में की गयी. चंदेश्वर राम उनके बगल में बैठे हुए थे. चंदेश्वर राम का दामाद गाड़ी के पीछे की सीट पर बैठा हुआ था.
ग्रामीणों द्वारा जख्मी लोगों की चिकित्सा कराने के लिए कहे जाने पर गाड़ी में बैठे नवीन राम, चंदेश्वर राम व चंदेश्वर राम का दामाद मारपीट पर उतारू हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी प्रह्लाद राम को रून्नीसैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










