परिहार उप प्रमुख पर लगा अविश्वास प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रमुख अर्चना कुमारी की मौजूदगी में बीडीओ कार्यालय में प्रतिनियुक्ति विजय कुमार को ज्ञापन सौंप कर अविश्वास प्रस्ताव लगाया है.

विज्ञापन

परिहार. उप प्रमुख रफी हैदर पर 14 समिति सदस्यों ने शनिवार को प्रमुख अर्चना कुमारी की मौजूदगी में बीडीओ कार्यालय में प्रतिनियुक्ति विजय कुमार को ज्ञापन सौंप कर अविश्वास प्रस्ताव लगाया है. उप प्रमुख रफी हैदर पर कुल चार आरोप लगाए गए हैं. इसमें बिना जाॅब कार्ड धारी मजदूरों से कम पैसा देकर मजदूरी कराना, अनुसूचित जाति एवं अत्यंत पिछड़ी महिला सदस्यों की अनदेखी करना, मनरेगा योजना में अकेले एक करोड़ का काम कराना, जबकि अन्य सदस्यों से दो लाख से ज्यादा का काम नहीं कराने का आरोप लगाया है. यह भी आरोप है कि कार्यकाल में पदाधिकारी का वर्चस्व कायम रहना एवं पंचायत समिति सदस्यों की घोर अपेक्षा की जाती है. मौके पर गुंजन कुमार, दयाशंकर पासवान, मनोज कुमार सिंह, शाहिद, जिवछ प्रसाद, सहजुबा खातून, जीनत परवीन, मुसर्रत जहां, अवध किशोर राम, श्याम राय, गीता देवी सहित अन्य पंसस मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन