बेला में ठंड लगने से नवजात शिशु की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के बेला थाना क्षेत्र के खुदी बखरी गांव में एक नवजात शिशु की मौत हो गयी. मृतक स्थानीय शिफत खातून का सात दिन का पुत्र था.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के बेला थाना क्षेत्र के खुदी बखरी गांव में एक नवजात शिशु की मौत हो गयी. मृतक स्थानीय शिफत खातून का सात दिन का पुत्र था. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि सुबह जानकारी मिली थी कि एक नवजात शिशु की मौत हो गयी है. तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पंचनामा में पुलिस के द्वारा ठंड लगने से मौत होने की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले शिफत खातून के आवेदन पर एक मामला दर्ज करायी गयी थी. जिसमें शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगायी गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन