जांचोपरांत नेपाली परिवार का राशन कार्ड हुआ रद्द
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jun 2024 9:11 PM
भारतीय क्षेत्र में सेटिंग गेटिंग कर आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लेने का नेपाली परिवार का कारनामा उजागर हो गया.
सीतामढ़ी. भारतीय क्षेत्र में सेटिंग गेटिंग कर आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लेने का नेपाली परिवार का कारनामा उजागर हो गया. जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि नेपाली परिवार अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में राशन कार्ड बनवा कर प्रतिमाह खाद्यान्न का उठाव कर अपने घर नेपाल ले जा रहा था. एक व्यक्ति की शिकायत के आलोक में सदर एसडीओ ने जांच कराई और जांच में सच्चाई आने के बाद उक्त नेपाली परिवार का राशन कार्ड रद्द कर दिया है. — शिकायत के बाद मामला उजागर मेजरगंज प्रखंड के कुआरी मदन गांव के जयबिंद सिंह पीजीआरओ सदर के यहां उक्त नेपाली नागरिक के संबंध में वाद दायर कर रखे थे. सिंह द्वारा मामले की पुष्टि के लिए दोनों देशों से जुड़े तमाम कागजात भी जमा कराए गए थे. ताकि उक्त नेपाली परिवार पर कार्रवाई हो सके. पीजीआरओ ने मामले में सदर एसडीओ से, तो एसडीओ ने एमओ से रिपोर्ट मांगी थी. एसडीओ और एमओ से रिपोर्ट मिलने के बाद पीजीआरओ ने फैसला सुनाया है, जिसमें लिखा गया है कि नेपाली परिवार का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है. — क्या थी शिकायत आवेदक ने कहा कि गांव के वार्ड नंबर एक से राशन कार्ड व आधार कार्ड बना हुआ है. स्व युगल किशोर सिंह की पत्नी मंजू देवी के नाम से राशन कार्ड निर्गत है. मंजू देवी नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा प्रतिनिधि सभा क्षेत्र संख्या- चार की निवासी है. आरोप था कि मंजू देवी हर माह कुआरी गांव से राशन उठाव करती है. राशन कार्ड में मंजू देवी के पुत्र रमोध कुमार सिंह, उसकी पत्नी प्रीति सिंह और बच्चे निक्की कुमारी व विक्की कुमार का भी नाम शामिल था. ये सभी नेपाल राष्ट्र के बेलवा गांव के निवासी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










