राजधानी पटना में खुला नवजीवन अस्पताल, तीन मंत्रियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ
पटना स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल का उद्घाटन करते | Prabhat Khabar Network
पटना के धनकी मोड़ पर नवजीवन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन हुआ। यहाँ आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल उद्घाटन पटना: राजधानी पटना के धनकी मोड़, शीतला नगर स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ. अस्पताल का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी कामगार मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन समारोह में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया.
आपके शहर में
समारोह में जुटे कई विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि और चिकित्सक
उद्घाटन के अवसर पर राजनीतिक और चिकित्सा जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं.
- प्रमुख जनप्रतिनिधि: एमएलसी रेखा कुमारी, विधायक अनिल राम (बथनाहा), रत्नेश कुशवाहा (पटना सिटी), बैद्यनाथ प्रसाद (रीगा), प्रो. नागेंद्र राउत (सुरसंड), संजय गुप्ता (कुम्हरार) और पटना की मेयर सीता साहू.
- पूर्व जनप्रतिनिधि: पूर्व विधायक रामनरेश यादव और ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल.
- विशेष उपस्थिति: सीतामढ़ी और पटना जिले के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शरीक हुए.
मरीजों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक इलाज
अस्पताल के निदेशक तथा प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार ने अतिथियों को अस्पताल की अत्याधुनिक सुविधाओं और सेवाओं का अवलोकन कराया. उन्होंने बताया कि नवजीवन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आमजनों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विशेषज्ञताओं वाली आधुनिक चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके.
ये भी पढ़ें: गुरुकुल डिग्री कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, 3 सितंबर तक चलेंगी परीक्षाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए