मेजरगंज में चला सफाई अभियान, नालियों से हटाई गई वर्षों पुरानी गाद

Updated:
विज्ञापन
नालियों की सफाई कराते सफाई कर्मी

नालियों की सफाई कराते सफाई कर्मी

मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय में वर्षों से पसरी गंदगी और जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए पंचायत की पहल पर एक बड़ा सफाई अभियान चलाया गया. वर्षों से बंद नालियों को खोलकर लोगों को राहत की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय बाजार में लगातार उठ रही गंदगी और जलजमाव की समस्या के बीच पंचायत की पहल पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया. वर्षों से नालियों में जमी गाद, कचरा और झाड़ियों को हटाने के बाद लोगों को राहत की उम्मीद जगी है.

मुख्यालय परिसर और नालियों की हुई सफाई

स्थानीय मुखिया रानी देवी एवं उनके प्रतिनिधि राजू स्वर्णकार की पहल पर प्रखंड मुख्यालय परिसर और आसपास की नालियों में वर्षों से जमी गाद, कचरा तथा झाड़ियों की सफाई कराई गई. सफाई के बाद नालियों में जल प्रवाह सामान्य हुआ.

लोगों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सफाई अभियान से समस्या का समाधान संभव नहीं है. उन्होंने मुख्यालय क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

पॉलीथिन और अतिक्रमण बन रहे बड़ी समस्या

मुखिया प्रतिनिधि राजू स्वर्णकार ने बताया कि कुछ लोग बाहर से पॉलीथिन में कचरा लाकर मुख्यालय क्षेत्र में फेंक देते हैं, जबकि पंचायत की ओर से कचरा संग्रहण के लिए प्रतिदिन कर्मी घर-घर जाते हैं. जागरूकता की कमी के कारण यह समस्या बनी हुई है.

सीओ को कराया जाएगा अवगत

उन्होंने बताया कि नालियों के किनारे अवैध रूप से लगी फल एवं सब्जी की दुकानों से भी काफी गंदगी फैलती है. प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के बावजूद कुछ दिनों बाद फिर से दुकानें लग जाती हैं. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अंचलाधिकारी (सीओ) को अवगत कराया जाएगा.


विज्ञापन
Amrendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन