जिस घर से उठनी थी बेटी की डोली, वहां उठी मां की अर्थी; सोते समय सांप ने डंसा, नीलम देवी की मौत

Author Rahul gautam|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के बाजितपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना हुई, जहां सोते समय सांप द्वारा डसे जाने से एक 40 वर्षीय महिला नीलम देवी की मौत हो गई. घर में बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

विज्ञापन

Sitamarhi Snake Bite Death: डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में गुरुवार देर रात सर्पदंश से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान शुभनारायण दास की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है. नीलम अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटी थीं. अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

नीलम अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं. उनकी मौत की खबर फैलते ही गांव में भी शोक का माहौल बन गया.

खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई थीं नीलम

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात नीलम देवी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया. इसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चली गईं.

देर रात सोए हुए अवस्था में किसी जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया. कुछ देर बाद नीलम को बेचैनी होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

परिजन लेकर दौड़े अस्पताल, लेकिन नहीं बची जान

नीलम की हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है. कुछ समय बाद जिस घर में बड़ी बेटी की शादी की खुशियां आने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है.

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

नीलम देवी के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं. वह अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रही थीं. इसी बीच सर्पदंश की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया.

फिलहाल घटना के बाद बाजितपुर गांव में शोक का माहौल है और परिवार के सदस्य इस अचानक हुए हादसे से गहरे सदमे में हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन