कई मामलों का किया ऑन स्पॉट निदान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आमलोगों की समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

डुमरा. आमलोगों की समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. इस दौरान डीएम रीचि पांडेय ने आवेदकों की समस्या से अवगत हुए. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निदान कराया तो कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम करीब दो दर्जन से अधिक आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. बताया गया कि जनता दरबार में पहुंचे आवेदकों में अधिकांश मामले अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व विद्युत से संबंधित था. डीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी. वहीं डीएम ने बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की सुनवाई किया, जिसमे उन्होंने 15 परिवाद की सुनवाई करते हुए तीन वादों का निष्पादन किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन