बारिश से आम, लीची, मूंग व सब्जियों की फसल को लाभ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 7:49 PM

विज्ञापन

अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की देर शाम व रात में आयी तेज हवा व बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया.

विज्ञापन

पुपरी. अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की देर शाम व रात में आयी तेज हवा व बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया. वहीं, लोगों को तपीस भरी गर्मी से भी काफी राहत मिली. करीब एक घंटे तक चली तेज हवा व बारिश ने नगर व प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कों व गलियों में जल- जमाव हो गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई. हालांकि इस बारिश से आम, लीची, मूंग व सब्जियों की फसल को काफी लाभ हुआ. नगर के रेलवे पहुंच पथ व जैतपुर मुहल्ला जाने वाली सड़क जल जमाव व कीचड़ हो जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है. तेज हवा के कारण कई घरों के ऊपर से चदरा व एसवेस्टस उड़ गया. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान व वरीय वैज्ञानिक डॉ रामेश्वर प्रसाद व मनोहर पंजीकार ने बताया कि बारिश से मूंग, लीची, आम व सब्जियों के फसल को लाभ होगा. वही, मौसम विभाग के सहायक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम व रात में हुई बारिश से लोगों को कड़ी धूप व भीषण तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है. शुक्रवार तक इस प्रकार का मौसम रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक अधिकतम 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकती है. आसमान में बादल व धूप दोनों रहने की संभावना है. पुनः शनिवार से मौसम की मिजाज बदलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन