11 मामलों में जब्त 550 लीटर से अधिक शराब पर चला बुलडोजर, भिट्ठा थाना परिसर में किया गया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. भिट्ठा थाना परिसर में 11 अलग-अलग मामलों में ज़ब्त की गई 550.225 लीटर नेपाली शराब और बीयर को विनष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई सीओ सह दंडाधिकारी की देखरेख में पूरी हुई.

विज्ञापन

Sitamarhi Liquor Destruction: जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को भिट्ठा थाना परिसर में अलग-अलग मामलों में जब्त 550.225 लीटर नेपाली देसी-विदेशी शराब और बीयर का विनष्टीकरण किया गया. यह कार्रवाई सीओ सह दंडाधिकारी सतीश कुमार की मौजूदगी में पूरी की गई.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक पटेल के अनुसार, नष्ट की गई शराब कुल 11 अलग-अलग मामलों में जब्त की गई थी. निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त शराब को नष्ट किया गया.

490.5 लीटर नेपाली देसी शराब की गई नष्ट

विनष्टीकरण के दौरान 490.5 लीटर नेपाली देसी शराब नष्ट की गई. इसके अलावा 42.225 लीटर नेपाली विदेशी शराब और 17.5 लीटर नेपाली बीयर का भी विनष्टीकरण किया गया.

इस तरह कुल 550.225 लीटर जब्त शराब और बीयर को नष्ट किया गया. पूरी कार्रवाई के दौरान भिट्ठा थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन