अधिवक्ता के परिवार को मिली हत्या की धमकी, इंसाफ के लिए थाने में अनशन पर बैठा परिवार

Updated:
विज्ञापन

फोटो: थाना परिसर में अनशन पर बैठे अधिवक्ता व उनका परिवार | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में एक अधिवक्ता और उनके परिवार को खुलेआम हत्या की धमकी दी गई है। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों से गाली-गलौज किया। इंसाफ की मांग को लेकर परिवार ने थाने में अनशन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Sitamarhi Lawyer Threat:  स्थानीय व्यवहार न्यायालय के एक अधिवक्ता और उनके परिवार को खुलेआम हत्या की कथित धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपियों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ जमकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया गया है. इस घटना से आक्रोशित और डरे हुए अधिवक्ता व उनके परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर डुमरा थाना परिसर में ही गुरुवार को अनशन पर बैठ गए. हालांकि. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. जिसके बाद अनशन समाप्त कराकर सभी सदस्यों को उनके घर वापस भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में घुसकर तोड़फोड़ और बेटियों से गाली-गलौज

पीड़ित अधिवक्ता मुरारी कुमार श्रीवास्तव डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी (वार्ड नंबर- 45) मुहल्ले के निवासी हैं. मामले को लेकर अधिवक्ता की पत्नी श्वेता कुमारी ने डुमरा थाना पुलिस को एक लिखित शिकायत सौंपी है. शिकायत में बताया गया है कि आठ जुलाई को कुछ दबंग लोगों ने उनकी नाबालिग पुत्रियों के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की थी. जब पीड़िता इस बात की शिकायत थाने में दर्ज कराकर वापस अपने आवास पर लौटी. तो देखा कि अशोक कुमार सिन्हा. उसकी पत्नी अनीता सिन्हा. पुत्र आदित्य कुमार. कृष्ण मोहन और बच्ची देवी हाथों में डंडा लेकर वहां खड़े थे.

मेन गेट बंद कर दिया जान से मारने की धमकी

लिखित शिकायत के अनुसार. इन सभी आरोपियों ने पीड़ित के घर में जबरन प्रवेश किया और वहां लगे बेसिन. सीसीटीवी कैमरे व अन्य कीमती सामानों को तोड़ दिया. इस हिंसक घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने घर का मेन गेट बाहर से बंद कर दिया था ताकि कोई मदद न मिल सके. पुलिस को दी गई जानकारी में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन