नेपाल में कांवरियों पर हमले में मौत के बाद सुलग उठा मधेश प्रदेश: जनकपुरधाम में लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, सड़कों पर उपद्रव
नेपाल के सुनसरी में कांवरियों पर हमले के बाद जनकपुर में भारी तनाव और विरोध प्रदर्शन। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू किया है।
Janakpur Curfew Nepal: नेपाल के सुनसरी जिले के कप्तानगंज में कांवरियों के जत्थे पर हुए जानलेवा हमले और गोलीबारी में एक कांवरिया की मौत के बाद पूरे मधेश प्रदेश में भारी तनाव फैल गया है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसके विरोध में जनकपुरधाम में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसके बाद धनुषा जिला प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है.
जनकपुरधाम में सड़कों पर उतरे लोग, कई इलाकों में आगजनी
घटना के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों, साधु-संतों और आम नागरिकों ने जनकपुरधाम में विशाल प्रदर्शन किया:
- जानकी चौक, राम चौक, जनक चौक, रामानंद चौक और पिड़ारी चौक पर टायर जलाकर सड़कों को जाम किया गया.
- उग्र प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतले फूंके.
प्रदर्शनकारियों ने रखीं ये प्रमुख मांगें प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने सरकार के समक्ष तीन मुख्य मांगें रखी हैं:
- नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए.
- मुस्लिम आयोग को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए.
- देश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाए.
पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, सुरक्षा बल तैनात
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है. फिलहाल जनकपुरधाम में भारी सुरक्षा बल तैनात है और फ्लैग मार्च किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें; अपराध नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस का 'रोको-टोको अभियान', वाहनों की सघन जांच
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए