शिवहर से आम के मंजरों को बचाने निकले थे, सीतामढ़ी में अपनी ही जान गवां बैठे
Updated at : 29 Jan 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन

शिवहर शहर के वार्ड नंबर-11 की गलियों में गुरुवार को सुबह रोज की तरह हलचल नहीं थी. आम के बगीचों में आये नये बौर (मंजर) इस बार अच्छी फसल की उम्मीद जगा रहे हैं.
विज्ञापन
घर से खुशियां लाने निकले थे, और पीछे छोड़ गए परिजनों के लिए दर्द
शिवहर. शहर के वार्ड नंबर-11 की गलियों में गुरुवार को सुबह रोज की तरह हलचल नहीं थी. आम के बगीचों में आये नये बौर (मंजर) इस बार अच्छी फसल की उम्मीद जगा रहे हैं. इसी उम्मीद को साकार करने के लिए श्रीभगवान पासवान (30), राम ईश्वर राय उर्फ पुकार राय (50) और होरिल पासवान (60) एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे. वह बगीचों में दवा के छिड़काव को लेकर निकले थे, ताकि फल सुरक्षित रहें और उनके परिवारों की जरूरतें पूरी हो सकें. रीगा के पास सड़क हादसे ने उनके तमाम सपनों को कुचल दिया. हादसे की खबर मिलते ही वार्ड नंबर-11 में सन्नाटा पसर गया. श्रीभगवान अपने पीछे चार बेटियाें और एक मासूम बेटा छोड़ गए हैं. राम ईश्वर राय के कंधों पर अभी अपनी इकलौती बेटी की शादी की जिम्मेदारी थी.एक साथ दो शव पहुंचते ही मचा चीत्कार
जैसे ही श्रीभगवान पासवान, राम ईश्वर राय उर्फ पुकार राय के शव घर पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा मोहल्ला दहल उठा. पत्नियों का विलाप और बच्चों की बिलखती आंखों ने वहां मौजूद हजारों लोगों को झकझोर कर रख दिया. नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल होरिल पासवान के बेहतर इलाज की व्यवस्था की. मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधाया. सवाल वही है कि उन मासूमों का क्या होगा, जिनके पिता घर से खुशियां लाने निकले थे और पीछे सिर्फ यादें छोड़ गए. बगीचों में बिखरी दवा की गंध अब इन घरों में मातम की गवाह बन गयी है.पेड़ से टकरायी ट्रिपल लोड बाइक, दो की मौत, एक जख्मी
रीगा (सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के कुसमारी-बसंतपट्टी रोड में रामपुर सिंघोरवा पुल के पास गुरुवार को सुबह सड़क हादसे में ट्रिपल बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.बताया गया है कि तेज रफ्तार बाइक पुल के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मृतकों की पहचान शिवहर के शंकर चौक वार्ड नंबर-11 निवासी श्रीभगवान पासवान (30), पुकार राय (40) के रूप में की गयी है. जख्मी होरिल राय (55) भी शिवहर का ही रहनेवाला है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया. बाद में थाने की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उनकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




