Sitamarhi News: पुनौरा धाम में जल्द बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर, नित्यानंद राय का बड़ा ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Mar 2025 2:25 PM
फोटो प्रतीकात्मक
Sitamarhi News: बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा है कि बहुत जल्द सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में मां सीता के जन्मस्थान पर भव्य मन्दिर का निर्माण होगा. आने वाले दिनों में अयोध्या जितना श्रद्धालु यहां भी आयेंगे और सनातन का झंडा बुलंद होगा.
Sitamarhi News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि देशवासियों को ‘राम’ भी चाहिए और ‘रोटी’ भी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार के सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर निर्माण की भी बात कही. पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया और रोजगार देकर रोटी भी दी, जिसके कारण देश से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए.
मंदिर से मजबूत होगा सनातन संस्कृति- राय
नित्यानंद राय ने आगे कहा, “भगवान राम के बिना मां सीता कहां और मां सीता के बिना भगवान राम कहां? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीता मईया के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की है. पुनौरा धाम में भव्य मंदिर बनेगा और राम की अयोध्या में भव्य मंदिर और सीता मां के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर हमारे सनातन संस्कृति को मजबूत करेगा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा.”
क्या मान्यता है?
बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुनौरा गांव में मां जानकी जन्मभूमि मंदिर है, जिसे पुनौरा धाम के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि माता सीता का जन्म इसी स्थान पर हुआ था. इससे जुड़ी कथा है कि मिथिला में एक बार भीषण अकाल पड़ा और वहां के पुरोहित ने राजा जनक को खेत में हल चलाने की सलाह दी. जब राजा जनक हल चला रहे थे, तब जमीन से मिट्टी का एक पात्र निकला, जिसमें माता सीता शिशु अवस्था में थीं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
हर साल आते हैं लाखों श्रद्धालु
पुनौरा धाम आस्था का केंद्र है. फिलहाल रामायण कोरिडोर के अंतर्गत अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक निश्चित रूप से जानकी की जन्मभूमि के दर्शन के लिए पुनौरा धाम पहुंचते हैं. मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम मंदिर के आसपास बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास एवं आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए हाल ही में सरकार ने बड़ी राशि उपलब्ध कराई है.
इसे भी पढ़ें: CBI के रडार पर NHAI के कई और अधिकारी, डाक्यूमेंट्स से मिले अहम सुराग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










