स्नेह के धागे ने मिटाई सीमाए, दिव्यांग बच्चों ने मनाया रिश्तों और समावेशन का पर्व
कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और डॉक्टर | Prabhat Khabar Network
दिव्यांग बच्चों ने 'सक्षम, सीतामढ़ी' के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया. इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, सुरक्षा और अपनत्व का संदेश दिया. यह आयोजन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में सामाजिक जुड़ाव और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के डुमरा रोड स्थित दिव्यांगन संस्था परिसर में 'सक्षम, सीतामढ़ी' के तत्वावधान में सेरेब्रल पाल्सी एवं ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया. इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग, सामाजिक सहभागिता एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा.
आपके शहर में
Raksha Bandhan Special Children: बच्चों ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिया समावेशन का संदेश
उत्सव के दौरान दिव्यांग बच्चों ने बड़े ही उत्साह और आत्मीयता के साथ एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, सुरक्षा और अपनत्व का संदेश दिया. बच्चों की मनमोहक मुस्कान और उमंग से पूरी संस्था परिसर का वातावरण आनंदमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया. इस दौरान बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और संस्था के विशेषज्ञों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई.
त्योहार सामाजिक और भावनात्मक विकास का माध्यम: डॉ. राजेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक सह प्रसिद्ध फिजियो चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सुमन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक त्योहार बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं भावनात्मक कौशल को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं. वहीं, मधुरिमा रानी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं सामाजिक सहभागिता को बल मिलता है.
समान अवसर और खुशहाल बचपन देने का संकल्प
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं विशेष शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सतत प्रयास है कि दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं पुनर्वास सेवाओं के साथ समाज में समान अवसर, सम्मानजनक सहभागिता और खुशहाल बचपन का माहौल मिले.कार्यक्रम में ममता कुमारी, बबन कुमार, प्रियंका सिंह, अंजली कुमारी, शुभम कुमार, गुड़िया कुमारी एवं नीतू सिंह सहित संस्था के कर्मचारी, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे. अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए