अगलगी में चार घर राख, लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र की मोहनी मंडल पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी में रामप्रीत राय, कर्मवीर राय, रंजन कुमार व वीणा देवी का घर समेत अनाज, कपड़ा व लाखों की अन्य सामग्री जल कर राख हो गयी.

विज्ञापन

सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र की मोहनी मंडल पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी में रामप्रीत राय, कर्मवीर राय, रंजन कुमार व वीणा देवी का घर समेत अनाज, कपड़ा व लाखों की अन्य सामग्री जल कर राख हो गयी. पंसस अंजय पटेल ने बताया कि घटना में वीणा देवी एक बकरी व उसका तीन बच्चा भी जल गया है. वहीं, कुमारी देवी व वीणा देवी झुलस कर जख्मी हो गई. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. आग की चपेट में आने से दिवाकर मिश्र का बसवाड़ी भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन