पुपरी में गो सम्मान आह्वान अभियान को पंचायत स्तर तक पहुंचाने की रणनीति, जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान पर जोर
बैठक में उपस्थित साध्वी व अन्य
गोवंश की सेवा और सुरक्षा के लिए 'गो सम्मान आह्वान अभियान' अब बिहार में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा. पुपरी में आयोजित बैठक में अभियान को विस्तार देने की रणनीति बनाई गई, जिसमें जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
Sitamarhi News: पुपरी. गोवंश की सेवा और सुरक्षा को लेकर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान को बिहार में पंचायत स्तर तक पहुंचाने की तैयारी तेज की जा रही है. इसी क्रम में बिहार राज्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती के तीन दिवसीय सीतामढ़ी प्रवास के दौरान बुधवार की रात पुपरी के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (लाल मंदिर) में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं, संतों और गोपालकों ने अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की.
इससे पहले 10 सितंबर को संतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर गोवंश की सेवा और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगें रखी थीं. इनमें गोहत्या पर कठोर कानून, तस्करी पर रोक, हर जिले में मजबूत गोशाला, चारा व चिकित्सा सुविधा तथा गो-आधारित जैविक कृषि को बढ़ावा देने जैसी मांगें शामिल थीं. मुख्यमंत्री ने इन विषयों पर मंत्रिमंडल में चर्चा का आश्वासन दिया था.
पंचायत स्तर पर टीम गठन की बनी रणनीति
पुपरी में हुई बैठक में अभियान को पंचायत स्तर तक ले जाने के लिए टीम गठन पर चर्चा की गयी. इसके साथ ही जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान को गति देने की रणनीति तय की गयी.
बैठक में मौजूद सदस्यों ने क्षेत्र में गोवंश की सेवा एवं सुरक्षा, लोगों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देने और पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया.
प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी तय
अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर नगर के गणमान्य और प्रतिष्ठित लोगों, व्यवसायियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे गये. उद्देश्य अभियान की गतिविधियों और इसके तहत चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रमों को अधिक लोगों तक पहुंचाना है.
बैठक में नवगठित कमेटी के सदस्यों ने अभियान को संगठित और व्यापक रूप देने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया.
गोवंश की सेवा और सुरक्षा को लेकर संकल्प
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने गोवंश की सेवा और सुरक्षा के साथ जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. सदस्यों ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की बात कही.
अभियान से जुड़े लोगों की ओर से हस्ताक्षर अभियान को भी आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गयी. बिहार के अन्य हिस्सों में भी इस अभियान को स्थानीय स्तर तक ले जाने की गतिविधियां चल रही हैं.
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में संभाग प्रभारी बलराम दुबे, अनुमंडल प्रभारी शांतनु शर्मा, हृषिकेश चौधरी, बृजभूषण चौधरी, ब्रजेश कुमार बूबना, मदन मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, केदार प्रसाद, कृष्णा कुमारी, कामेश्वर मिश्रा, रविंद्र पांडेय और उमाशंकर चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए