फर्जी आधार का पूरा खेल! 1.50 लाख की ठगी के बाद खुला राज, कंप्यूटर सेंटर से नकली पोर्टल और स्कैनर समेत संचालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्त में संचालक

सीतामढ़ी में फर्जी आधार कार्ड बनाकर ठगी करने वाले एक युवक को नगर थाना पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक किरण चौक स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से नकली पोर्टल और स्कैनर का उपयोग कर लोगों से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर रहा था.

विज्ञापन

Sitamarhi News: फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाकर ठगी किए जाने के मामले में नगर थाना पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी रतन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, एक पीड़िता से 1.50 लाख रुपये की ठगी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

किरण चौक के कंप्यूटर सेंटर पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार 27 अगस्त को सूचना मिली थी कि किरण चौक स्थित कुछ कंप्यूटर सेंटरों पर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर लोगों से ठगी की जा रही है. सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने किरण चौक स्थित राजेश कंप्यूटर दुकान की तलाशी ली.

फर्जी आधार बनाने के उपकरण किए गए जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और दस्तावेज जब्त किए. इनमें प्रिंटर, बायो स्कैनर, वेब कैमरा, सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, वाइ-फाइ उपकरण, आधार कार्ड और एकनॉलेजमेंट समेत अन्य सामान शामिल हैं.

1.50 लाख रुपये की ठगी की मिली थी शिकायत

पुलिस के अनुसार इस मामले में एक पीड़िता ने नगर थाना में 1.50 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की थी. शिकायत के बाद पुलिस ने कंप्यूटर सेंटर से जुड़े दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच शुरू की.

जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

फर्जी पोर्टल के जरिए आधार बनाने का आरोप

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से फायर एपीआइ सेटअप और VVEW.xyz नामक फर्जी पोर्टल के जरिए आधार कार्ड तैयार करता था. पुलिस के अनुसार लोगों से मोटी रकम लेकर तैयार किए गए ये दस्तावेज बाद में रिजेक्ट हो जाते थे.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गतिविधि में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे और फर्जी पोर्टल का संचालन किस स्तर से किया जा रहा था.

नगर थाना में दर्ज हुआ मामला, जांच जारी

मामले में सीतामढ़ी नगर थाना कांड संख्या 621/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ अन्य आरोपियों और कथित नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है.

कार्रवाई टीम में नगर थाना पुलिस के साथ साइबर सेल के धर्मजीत सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: बैरिया में बिजली मिस्त्री की करंट से मौत, शव रखकर पावर सबस्टेशन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन