डुमरा में संदिग्धावस्था में बुर्जुग की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला गांव में गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में एक बुर्जुग की मौत का मामला सामने आया है.
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला गांव में गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में एक बुर्जुग की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान पकटोला गांव निवासी रामप्रीत राय(73 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष राम लगन राय पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध हालत में घर से शव बरामद किया गया है. पूछताछ के क्रम में पता चला कि रामप्रीत राय और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था. हालांकि, मौत कैसे हुई, इसका पता नही चल पाया है. कोई जहर खा लेने से तो कोई चोट लगने से मौत हो जाने की बात कर रहा है. परिजनों द्वारा घटना के संबंध में अबतक कोई आवेदन नही दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन देने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




