30 निरीक्षी कर्मियों के एक दिन के वेतन की कटौती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 9:28 PM
शिक्षा विभाग के आदेश पर डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने बड़ी संख्या में स्कूलों के निरीक्षी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
सीतामढ़ी. शिक्षा विभाग के आदेश पर डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने बड़ी संख्या में स्कूलों के निरीक्षी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है. गौरतलब है कि विभाग के एसीएस के स्तर से प्रतिदिन स्कूलों के निरीक्षण का टास्क सौंपा गया है. इसके लिए डीईओ द्वारा अधिकारी एवं स्कूल का एक रोस्टर तैयार किया जाता है और अधिकारियों को हर दिन संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण कर विभाग और स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है. विभाग को पता चला है कि जिले के 30 निरीक्षी कर्मियों द्वारा शत प्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया गया है. यह रिपोर्ट पिछले सप्ताह का है. उक्त कर्मियों की इस कार्यशैली को डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने गंभीरता से लिया है और इसे उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करार दिया है. डीईओ ने एक साथ 30 निरीक्षी कर्मियों के एक दिन के वेतन की कटौती करने के साथ ही स्पष्टीकरण भी पूछा है. जिन निरीक्षी कर्मियों के वेतन से कटौती होनी है, उनमें क्रमश: डीईओ कार्यालय के लिपिक त्रिपुरारी झा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार, सुदिष्ट नारायण ठाकुर, डीपीओ, स्थापना कार्यालय के लिपिक संतोष कुमार सिंह, अजनीश कुमार, आनंद स्वरूप वर्मा, चंदन कुमार, डीपीओ, माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के शिवचंद्र राम, जिला एमडीएम प्रशाखा के बीआरपी नंदकिशोर, नौशाद, संतोष बैठा, रवि कुमार भारती, उमेश कुमार झा, मनीष कुमार, शिक्षा परियोजना के कनीय अभियंता सोनू कुमार, सुमन कुमार, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, अमरेंद्र सिंह, संतोष प्रजापति, रितेश कुमार, एमडीएम कार्यालय की डाटा ऑपरेटर तबस्सुम आरा, धर्मेंद्र कुमार, साक्षरता कार्यालय के केआरपी कल्पना कुमारी, नवीन कुमार, सरिता कुमारी, मंदाकिनी कुमारी, शिक्षा परियोजना के एआरपी त्रिभुवन कुमार, सरिता कुमारी, बोखरा की बीआरपी मोती कुमारी, साक्षरता कार्यालय की केआरपी मंदाकिनी शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










