मांगों को लेकर वार्ड सदस्यों के संग धरना-प्रदर्शन करेंगे मुखिया

Updated:
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत के मुखिया जितेंद्र झा अपने कैबिनेट के वार्ड सदस्यों एवं स्वच्छता से जुड़े सफाई कर्मियों के साथ शुक्रवार से प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय धरना पर बैठेंगे.

विज्ञापन

बोखड़ा. पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत के मुखिया जितेंद्र झा अपने कैबिनेट के वार्ड सदस्यों एवं स्वच्छता से जुड़े सफाई कर्मियों के साथ शुक्रवार से प्रखंड मुख्यालय में दो दिवसीय धरना पर बैठेंगे. धरना-प्रदर्शन के बाद यदि मांगे पूरी नहीं हुई, तो एक सितंबर से प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे, जिसमें वार्ड सदस्यों व स्वच्छता से जुड़े सफाई कर्मियों के अलावा पंचायत के अन्य लोग भी शामिल होंगे. मुखिया ने कहा कि जब अधिकारी मुखिया की बात नहीं सुनते हैं, तो आम जनता को कैसे सुनेंगे. पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों को को भी अधिकारियों एवं कर्मियों के दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. उन्होंने आम जनता से जुड़े इस लड़ाई में सभी मुखियाओं से सहयोग की अपील की है. मौेके पर उप-सरपंच भोगेंद्र झा व स्वच्छता पर्यवेक्षिका पूजा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन