शनिवार को घर से गायब युवक का शव नदी से बरामद

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की बररी बेहटा पंचायत के बलसा गांव वार्ड 9 निवासी अर्जुन मंडल के 21 वर्षीय पुत्र अनिल मंडल की मौत नदी में डूबने से हो गई है.

विज्ञापन

चोरौत. थाना क्षेत्र की बररी बेहटा पंचायत के बलसा गांव वार्ड 9 निवासी अर्जुन मंडल के 21 वर्षीय पुत्र अनिल मंडल की मौत नदी में डूबने से हो गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह शनिवार से ही वह घर से गायब था. वह मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर था. परिजन उसे शनिवार से ही तलाश कर रहे थे. बुधवार को गांव के समीप मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र के तरैया गांव के सीमा में नदी में एक शव होने की खबर आग की तरह फैल गई. जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण शव को देखने के लिए नदी के किनारे पहुंचकर शव की पहचान की. शव की पहचान होते ही घर में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही साहरघाट थाना शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन