बागमती में लापता किशोर का शव दो दिन बाद बरामद
पाल के रौतहट जिला अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव स्थित बागमती नदी में डूबने से लापता किशोर का शव मंगलवार को नेपाल के रौतहट जिले की
बैरगनिया. नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव स्थित बागमती नदी में डूबने से लापता किशोर का शव मंगलवार को नेपाल के रौतहट जिले की सशस्त्र पुलिस ने धर्मपुर स्थित नदी से बरामद किया. नेपाल सशस्त्र पुलिस के एसपी विक्रम हुमांगाई ने नेपाली मीडिया को बताया कि जिले के गढ़ीमाई नपा-3 लक्ष्मीपुर निवासी हुकुमद्दीन कबाड़ी के पुत्र सफर कबाड़ी(10वर्ष) सोमवार को बागमती नदी में नहाने के क्रम में डूबकर लापता हो गया था. प्रादेशिक अस्पताल, गौर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. शव घर पर पहुंचते ही मृतक के मां सहित अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए