सीतामढ़ी में जन्मदिन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया रक्तदान, दूसरों को भी किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते मंडल अध्यक्ष नवीन कुशवाहा

सीतामढ़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन कुशवाहा ने अपने 35वें जन्मदिन को रक्तदान कर यादगार बनाया. उन्होंने सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की. इस पहल की जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सराहना की.

विज्ञापन

Sitamarhi News: भाजपा डुमरा ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष नवीन कुशवाहा ने अपने 35वें जन्मदिन के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया. उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता राम बहादुर साह उर्फ मनीष और अरविंद पटेल ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मौके पर रक्तदान के माध्यम से लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया.

जिलाध्यक्ष ने की पहल की सराहना

भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने नवीन कुशवाहा और अन्य कार्यकर्ताओं के इस कदम की सराहना की.

उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है और इससे अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलती है.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

रक्तदान कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री प्रिंस तिवारी, विशाल सिंह, अवनीश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी उमेश गिरी, मंडल महामंत्री राजीव चौधरी, संजीव कुमार तथा लैब टेक्नीशियन जकी अहमद सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन