ePaper

Sitamarhi News : सोनाखान व कटौंझा में बागमती का जलस्तर अब भी लाल निशान से ऊपर

Updated at : 24 Aug 2024 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi news

sitamarhi news

चंदौली में बागमती का जलस्तर घट रहा है, वहीं शेष जगहों पर जलस्तर स्थिर बना है नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से बागमती नदी में अब भी उफान जारी है. शुक्रवार को संध्या छह बजे तक जारी

विज्ञापन

Sitamarhi News : नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से बागमती नदी में अब भी उफान जारी है. शुक्रवार को संध्या छह बजे तक जारी प्रशासनिक रिपोर्ट में बागमती नदी का जलस्तर सोनाखान व कटौंझा में खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाखान में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान 68.80 सेमी से 0.14 सेमी ऊपर बह रही है.

Sitamarhi News : चंदौली में बागमती का जलस्तर घट रहा है, वहीं शेष जगहों पर जलस्तर स्थिर

वहीं, कटौंझा में इसका जलस्तर खतरे के निशान 55.00 सेमी से 0.08 सेमी ऊपर बह रही है. वहां जलस्तर 55.08 सेमी दर्ज किया गया है. जबकि सोनाखान में इसका जलस्तर 68.94 सेमी दर्ज हुआ है. ढेंग में बागमती का जलस्तर 70.54 सेमी दर्ज किया गया है.

डूब्बाधार में इसका जलस्तर 60.94 सेमी खतरे के निशान पर स्थिर है. चंदौली में बागमती का जलस्तर 57.97 सेमी, सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर 79.38 सेमी, सुंदरपुर में अधवारा नदी का जलस्तर 58.60 सेमी, पुपरी में अधवारा नदी का जलस्तर 52.25 सेमी तथा गोआवाड़ी में लालबकेया नदी का जलस्तर 70.60 सेमी दर्ज किया गया है, जो खतरे के लाल निशान से नीचे है.

रिपोर्ट में उल्लेख है कि बागमती नदी का जलस्तर ढेंग, सोनाखान, डूब्बाधार तथा लालबकेया नदी का जलस्तर गोआवाड़ी में बढ़ रहा है. चंदौली में बागमती का जलस्तर घट रहा है, वहीं शेष जगहों पर जलस्तर स्थिर बना है.

Also Read : Sitamarhi News : चाचा-भतीजी को मारी गोली, भतीजी की मौत, चाचा गंभीर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन