प्रारंभिक विद्यालयों में आज से शुरू होगी वार्षिक परीक्षा, कक्षा एक से आठ के 6.41 लाख बच्चे होंगे शामिल

Updated at : 09 Mar 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रारंभिक विद्यालयों में आज से शुरू होगी वार्षिक परीक्षा, कक्षा एक से आठ के 6.41 लाख बच्चे होंगे शामिल

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ गाइडलाइन जारी कर दिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी.

विज्ञापन

डुमरा. समग्र शिक्षा के तहत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में जिले के 1933 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के 6 लाख 41 हजार 900 छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ होगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ गाइडलाइन जारी कर दिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तो द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित होगी. बताया गया है कि वर्ग एक एवं दो के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन का स्वरूप पूर्व की तरह ही मौखिक होगा, जो विद्यालय के वर्ग शिक्षक के द्वारा संपन्न किया जाएगा. जबकि वर्ग तीन से आठ तक के बच्चों का लिखित मूल्यांकन प्रश्न पत्र के आधार पर होगा.

29 मार्च को रिजल्ट, विद्यालयों में होगी पीटीएम

प्रारंभिक विद्यालयों में परीक्षा सम्पन्न होने के बाद 29 मार्च को सभी विद्यालयों में पीटीएम (पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग) का आयोजन किया जायेगा. जिसमे छात्र-छात्राओं की प्रगति उनके अभिभावकों के साथ साझा किया जायेगा. बताया गया कि मूल्यांकित प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका छात्र-छात्रा अपने साथ घर ले जायेंगे. वैसे अभिभावक जो पीटीएम में उपस्थित होंगे उनसे मूल्यांकित प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका प्राप्त करते समय हस्ताक्षर लिया जायेगा. वहीं वैसे बच्चे जिनका ग्रेड सी, डी एवं ई होगा उनके शैक्षणिक प्रगति के लिए रणनीति का निर्धारण किया जायेगा.

क्या है परीक्षा का कार्यक्रम

10 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक व दो का मौखिक गणित तो द्वितीय पाली में कक्षा एक व दो का मौखिक अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसी तरह 11 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक व दो का मौखिक हिंदी व उर्दू की परीक्षा होगी. 12 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का गणित तो द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ का गणित, 17 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का हिंदी व उर्दू तो द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ का विज्ञान, 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का पर्यावरण अध्ययन तो द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ का संस्कृत, 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा छह से आठ का सामाजिक विज्ञान तो द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ का अहिंदी भाषी के लिए हिंदी एवं 20 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच का अंग्रेजी तो कक्षा छह से आठ का अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन