राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर जमाबंदी से आधार सीडिंग जरूर कराएं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खंड क्षेत्र के मोहनी मंडल पंचायत स्थित पंचायत भवन में आधार सीडिंग, जमाबंदी कायम करने व परिमार्जन को लेकर सीओ कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 312 आवेदन प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के मोहनी मंडल पंचायत स्थित पंचायत भवन में आधार सीडिंग, जमाबंदी कायम करने व परिमार्जन को लेकर सीओ कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 312 आवेदन प्राप्त हुआ. सीओ ने कहा कि भूमि एवं राजस्व विभाग के आदेश के अनुसार सभी भू-स्वामियों के लिए अपनी जमीन की कायम जमाबंदियों से आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए जमीन मालिकों को राजस्व कर्मचारी के पास अपना आधार एवं मोबाइल नंबर जमा करवा कर आधार सीडिंग करवाना है. जिससे की भविष्य में जमीन खरीदने बेचने में किसी प्रकार के समस्या का सामना नहीं करना पड़े. मौके पर अंचल अमीन दीपक कुमार, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार व राजू कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन