ePaper

स्कॉर्पियो व बाइक के साथ 18 सौ बोतल नेपाली शराब जब्त

Updated at : 21 Nov 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो व बाइक के साथ 18 सौ बोतल नेपाली शराब जब्त

स्थानीय पुलिस ने सिरसिया बाजार बनहा टोला से 18 सौ बोतल नेपाली शराब, एक स्कॉर्पियो एवं एक बाइक को जब्त किया है.

विज्ञापन

बेला (सीतामढ़ी). स्थानीय पुलिस ने सिरसिया बाजार बनहा टोला से 18 सौ बोतल नेपाली शराब, एक स्कॉर्पियो एवं एक बाइक को जब्त किया है. हालांकि इस दौरान सभी तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले. भागने के दौरान तस्कर कुछ बाइक भी साथ में ले भागे. हालांकि थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि भागने वाले तस्करों में अधिकांश की पहचान कर ली गयी है. पुलिस के अनुसार भागने वालों में सिरसिया गांव निवासी संतोष शाह, चंदन राय, शकील अंसारी, राहुल चौरसिया, रंजन मंडल, राजीव शाह एवं विपिन चौरसिया के नाम शामिल हैं. जबकि भागने वालों में से दो-तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने इस मामले में उपरोक्त सभी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जानकारी के मुताबिक पुलिस बुधवार की रात गश्ती में थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सिरसिया बाजार पर कुछ लोग नेपाल से बाइक पर शराब लाकर कहीं अन्य जगह ले जाने के लिए स्कॉर्पियो में लोड कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस वाहन देखकर कुछ लोग पैदल तो कुछ लोग बाइक लेकर भाग निकले. लेकिन मौके पर एक बाइक एवं स्कॉर्पियो रह गया. तलाशी के क्रम में बाइक से डेढ़ सौ बोतल तथा स्कॉर्पियो से जूट की बोरी में रखें 1650 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई. —————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन