शिक्षा में सुधार को लेकर किया हस्ताक्षर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रून्नीसैदपुर : भुसुरा महिला विकास समिति के तत्वावधान में प्रगतिशील संगठन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार व जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रखंड के मोरसंड, देवनाबुजुर्ग, टिकौली व रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. शिक्षा के अधिकार के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय सहभागिता के लिए […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : भुसुरा महिला विकास समिति के तत्वावधान में प्रगतिशील संगठन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार व जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रखंड के मोरसंड, देवनाबुजुर्ग, टिकौली व रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. शिक्षा के अधिकार के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सुधार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय सहभागिता के लिए चलाये गये हस्ताक्षर अभियान में उक्त चारों पंचायतों के सामुदायिक निगरानी समिति के सदस्यों व कम्युनिटी फ्रीडम ग्रुप के सदस्यों ने अपनी भागीदारी दी.

विज्ञापन

समिति के प्रबंधक कैलाश प्रसाद सिंह के अनुसार सोमवार को चलाये गये हस्ताक्षर अभियान में करीब 1500 हस्ताक्षर कराये गये. सीवीसी फेडरेशन के प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि इस हस्ताक्षर अभियान के बाद इसकी एक प्रति बीइओ व एक प्रति डीइओ को सौंपी जायेगी. अभियान को सफल बनाने में रामबली पासवान, सुनील पासवान, सैरुल खातून, मो मोसिम, सत्यप्रकाश, शेखर कुमार, रामविनय कुमार, संतोष झा, गुड्डू कुमार, बबिता, पूनम, माधुरी कुमारी व ललिता देवी ने सराहनीय योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन