महंथ चौक के पास से बाइक की डिक्की से 50 हजार की चोरी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर में बाइक की डिक्की से कैश चोरी का मामला बढ़ता हीं जा रहा है. बुधवार को शहर के महंथ साह चौक के समीप अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी कर लिया. इस संबंध में सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला निवासी (वर्तमान में भवदेपुर) […]

विज्ञापन

स��तामढ़ी : शहर में बाइक की डिक्की से कैश चोरी का मामला बढ़ता हीं जा रहा है. बुधवार को शहर के महंथ साह चौक के समीप अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला निवासी (वर्तमान में भवदेपुर) तेज नारायण महतो ने थाना पुलिस को एक आवेदन दिया है. कहा है कि इलाहाबाद बैंक से दोपहर तीन बजे के करीब पैसा निकाल कर बाइक के डिक्की में पैसा भरा बैग रखकर भवदेपुर जा रहा था. घरेलू समान खरीदने के लिए महंथ साह चौक के पास एक दुकान के सामने बाइक लगाकर सामान खरीदने के लिए चला गया. वापस आने पर पता चला कि डिक्की तोड़कर बैंग से भरा पैसा गायब हो गया था. बैंग में 50 हजार रुपये के साथ कागजात थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन