ePaper

सीतामढ़ी में 3 किलोमीटर तक बिखरी थी चांदी, घंटों तक चुनते रहे लोग, किसी को मिला 150 ग्राम, तो किसी को आधा किलो चांदी

Updated at : 07 Nov 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी में 3 किलोमीटर तक बिखरी थी चांदी, घंटों तक चुनते रहे लोग, किसी को मिला 150 ग्राम, तो किसी को आधा किलो चांदी

सुरसंड (सीतामढ़ी) : मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए बुधवार का दिन शुभ साबित हुआ. सुरसंड के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर से परिहार जानेवाली सड़क पर बराही पंचायत भवन तक तीन किलोमीटर में चांदी के बुनियानुमा दाने बिखरे पड़े थे. इसे देख सुबह की सैर पर निकले लोग चांदी के दाने को चुनने […]

विज्ञापन
सुरसंड (सीतामढ़ी) : मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए बुधवार का दिन शुभ साबित हुआ. सुरसंड के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर से परिहार जानेवाली सड़क पर बराही पंचायत भवन तक तीन किलोमीटर में चांदी के बुनियानुमा दाने बिखरे पड़े थे.
इसे देख सुबह की सैर पर निकले लोग चांदी के दाने को चुनने लगे. देखते ही देखते तीन किलोमीटर में गिरे चांदी के दाने को चुनने के लिए लोगों का हुजूम सड़क पर उतर आया. लग रहा था जैसे आसमान से चांदी के दानों की बारिश हुई हो. दर्जनों लोग डेढ़ सौ ग्राम से आधा किलो तक चांदी के गिरे दाने को बिनने में सफल हुए.
लोगों का कहना है कि किसी तस्कर की बाइक पर लदी चांदी की बोरी फट जाने से सड़क पर चांदी बिखर गयी है. इस घटना ने भारतीय व नेपाली करेंसी के अलावा सोना-चांदी की तस्करी में शामिल परिहार प्रखंड के आसपास के गांव के लोगों की संलिप्तता को स्पष्ट कर दिया है. हालांकि थाने की पुलिस को इसकी कोई भनक नहीं लगी. थानाध्यक्ष भोला सिंह ने भी इससे अनभिज्ञता जाहिर की.
लोगों का मानना है कि भारतीय व नेपाली करेंसी के अलावे सोना-चांदी की तस्करी में शामिल तस्कर हाल के दिनों में देखते-देखते फकीर से अमीर हो गये हैं. बावजूद सीमा पर तैनात एसएसबी व स्थानीय पुलिस प्रशासन तस्करों पर नकेल कसने में अक्षम साबित हो रहे हैं.
चांदी उत्तम किस्म की
बाजार के स्वर्ण व्यवसायी सह एसबीआइ के पूर्व गोल्ड चेकर रहे संचालक राजू सोनी ने बताया कि सड़क पर गिरे चांदी के जो दाने मिले हैं, वह सबसे उत्तम किस्म की है. मॉर्निंग वॉक से लौट रहे पूर्व मुखिया शोभित राउत व अन्य लोगों का मानना है कि नेपाली करेंसी के अलावा सोना-चांदी की तस्करी भी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन