उठा-पटक व मारपीट के बाद हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 12:30 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी/सुरसंड : केंद्रीय विद्यालय सुतिहारा (जवाहरनगर) के छात्र सतीश कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपित हॉस्टल संचालक मंजय राय को डुमरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिला मुख्यालय डुमरा स्थित डीटीओ कार्यालय के पास से उसकी गिरफ्तारी की गयी है. वह सुरसंड थाना क्षेत्र के बखरी गांव का रहनेवाला है. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/सुरसंड : केंद्रीय विद्यालय सुतिहारा (जवाहरनगर) के छात्र सतीश कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपित हॉस्टल संचालक मंजय राय को डुमरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जिला मुख्यालय डुमरा स्थित डीटीओ कार्यालय के पास से उसकी गिरफ्तारी की गयी है. वह सुरसंड थाना क्षेत्र के बखरी गांव का रहनेवाला है. वह सपना छात्रावास का संचालक है. डुमरा थाने की पुलिस ने उक्त आरोपित को सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया. सुरसंड थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत छात्र के पिता पुनौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सुशील कुमार मामले में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर एसपी से शिकायत करने पहुंचा था.
इसी क्रम में उसकी नजर डीटीओ ऑफिस के पास खड़े मंजय पर पड़ी, जिसे वह दबोच लिया. कुछ देर तक दोनों के बीच उठा-पटक हुई. सूचना मिलने पर पहुंची डुमरा थाने की पुलिस पहुंचकर दोनों को थाना ले गयी. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने जब पूछताछ शुरू की तो मामला सामने आया. इसके बाद सुरसंड थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी. इस संबंध में मृत छात्र के पिता के बयान पर 26 सितंबर 2019 को सुरसंड थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में सपना छात्रावास के संचालक मंजय राय के अलावा वर्ग शिक्षक मनोहर कुमार को आरोपित किया गया है.
मालूम हो कि 25 सितंबर 2019 की रात हॉस्टल संचालक ने अन्य लोगों के साथ सतीश को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया था, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण जहर खाना बताया गया था. मृतक के पिता ने हॉस्टल संचालक व वर्ग शिक्षक पर चोरी के आरोप में सतीश की पिटाई किये जाने की बात कही थी. सतीश केवि में पांचवीं का छात्र था. इस मामले में वर्ग शिक्षक मनोहर कुमार की गिरफ्तारी शेष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन