दो घंटे के भीतर शहर से दो बाइक की हुई चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर में बाइक चोरों का आतंक कायम है. 17 अक्तूबर की शाम दो घंटे के भीतर शहर के अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में नगर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के फुलकाहां निवासी शिवनाथ कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नगर में बाइक चोरों का आतंक कायम है. 17 अक्तूबर की शाम दो घंटे के भीतर शहर के अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी कर ली गयी.
विज्ञापन
इस संबंध में नगर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के फुलकाहां निवासी शिवनाथ कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 17 अक्तूबर की शाम लगभग 6.30 बजे वह अपनी बाइक (बीआर 30डी 4056) को कारगिल चौक के समीप प्रमोद मेडिकल हॉल के बगल वाली गली में लगाया था. 20 मिनट बाद जब वापस आया तो बाइक गायब थी.
वहीं रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर उर्फ माधोपुर गांव निवासी अब्दुल मन्नान ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी पुत्री को दिखाने नाहर चौक स्थित डॉ अनिल कुमार के यहां आया था. उसकी बाइक (बीआर 30एस 6575) वहीं लगी थी. 8.30 बजे के आसपास चोरों ने बाइक चोरी कर ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन