दिवाली-छठ की तैयारी शुरू, बाजार में बढ़ी रौनक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 12:56 AM
चाइनीज से तौबा, मेड इन इंडिया पिस्तौल व पटाखों की बढ़ी डिमांड सीतामढ़ी : दशहरा के बाद जिले में अब दिवाली एवं लोक आस्था का महान पर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. दिवाली एवं छठ की तैयारियों को लेकर शहर समेत जिले भर के बाजारों की रौनक धीरे-धीरे बढ़ रही है. आम दिनों […]
चाइनीज से तौबा, मेड इन इंडिया पिस्तौल व पटाखों की बढ़ी डिमांड
सीतामढ़ी : दशहरा के बाद जिले में अब दिवाली एवं लोक आस्था का महान पर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. दिवाली एवं छठ की तैयारियों को लेकर शहर समेत जिले भर के बाजारों की रौनक धीरे-धीरे बढ़ रही है. आम दिनों की अपेक्षा व्यावसायिक प्रतिष्ठानें जल्दी खुल रही है और देर शाम तक खोलकर रखी जा रही है.
शहर की सड़कें आमतौर पर दोपहर के समय खाली रहती थी और दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करते देखा जाता था. लेकिन, दिवाली की खरीदारी को लेकर इन दिनों दोपहर को भी शहर की सड़कों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चहल-पहल देखी जा रही है. लोग अपने-अपने घरों को रंग-रोगन कराने में जुटे हुए हैं. यही कारण है कि शहर की हार्डवेयर की तमाम दुकानों की बिक्री में हर साल की तरह इस बार भी तेजी देखी जा रही है. कपड़ा एवं रेडीमेड समेत मिट्टी से बने सामग्रियों की भी खूब खरीदारी की जा रही है.
चाइनिज सामान से बेहतर सामग्री उपलब्ध : खास बात यह कि इस बार शहर के इलेक्ट्रिक एवं पटाखों के दुकानदार चाइनिज पिस्तौलों एवं पटाखों से तौबा कर लिये हैं. शहर के कई इलेक्ट्रिक एवं पटाखा दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राहकों की ओर से भी चाइनिज सामग्रियों की डिमांड नहीं मिल रही है.
भारतीय कंपनियों द्वारा चाइनिज सामग्रियों से भी आकर्षक सामग्रियों को कम से कम कीमत पर बाजार में उतारा गया है. शहर की दुकानों में फिलहाल पटाखों की अधिक प्रकार की भारी कमी है, क्योंकि पटाखा विक्रेताओं के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा धनतेरस के दो-तीन दिन पूर्व लाइसेंस दिया जाता है. इसके पीछे जिला प्रशासन की भी मजबूरी है कि वह नियमों के मुताबिक भीड़भाड़ वाले जगहों पर पटाखा बेचने की अनुमति नहीं दे सकती है.
कम प्रदूषण वाले ग्रीन पटाखों का है ग्राहकों को इंतजार : कम प्रदूषण छोड़ने वाला ग्रीन पटाखा अभी बाजार में नहीं उतारा गया है. लोगों को ग्रीन पटाखों का इंतजार है. हालांकि, पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि शीघ्र ही ग्रीन पटाखा भी बाजार में उतरने वाला है, जिसके बाद जिले वासियों को कम प्रदूषण छोड़ने वाला ग्रीन पटाखा उपलब्ध हो पाएगा. हालांकि, आम पटाखों के मुकाबले ग्रीन पटाखा के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. वैसे बाजार में बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक पिस्तौल, खिलौना, पटाखा व फुलझड़ियां आदि सामग्रियों से सजा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










