तीन घंटे तक एनएच-77 किया जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2019 5:41 AM

विज्ञापन

आक्रोश : बाढ़ राहत के लिए राजोपट्टी में पीड़ितों का फूटा गुस्सा, प्रर्दशन सीतामढ़ी :बाढ़ राहत राशि की मांग को लेकर अब पीड़ितों का गुस्सा फूटने लगा है. गुरुवार को डुमरा प्रखंड के चक राजोपट्टी पंचायत अंतर्गत उर्दू मोहल्ला वार्ड नंबर-12, 13, 14 व 18 के दर्जनों ग्रामीणों ने साहु चौक के समीप टायर जलाकर […]

विज्ञापन

आक्रोश : बाढ़ राहत के लिए राजोपट्टी में पीड़ितों का फूटा गुस्सा, प्रर्दशन

सीतामढ़ी :बाढ़ राहत राशि की मांग को लेकर अब पीड़ितों का गुस्सा फूटने लगा है. गुरुवार को डुमरा प्रखंड के चक राजोपट्टी पंचायत अंतर्गत उर्दू मोहल्ला वार्ड नंबर-12, 13, 14 व 18 के दर्जनों ग्रामीणों ने साहु चौक के समीप टायर जलाकर एनएच-77 जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि बाढ़ राहत वितरण में स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा घोर अनियमितता की गयी है.

मोहल्ले के संतोष साह, राम शेखर पांडेय, तबारक शेख, नन्हे समेत अन्य बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उक्त लोगों का घर पानी में डूबा है. बाढ़ राहत के नाम पर घपला किया जा रहा है. किसी के खाता में राहत का पैसा जा रहा है तो कई के नाम गायब कर दिया जा रहा है. आक्रोशित लोग मौके पर पंचायत के मुखिया को बुलाने की मांग कर रहे थे.

हालांकि कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंच सके. पीड़िता शीला देवी, शैल देवी, अकीला खातून ने बताया कि मोहल्ले की स्थिति नारकीय हो चुकी है. हमलोग घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेने पर विवश हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. तीन घंटों तक रोड जाम रहने से डुमरा रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी, जिससे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी. सूचना मिलने पर बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ समीर शरण, नप के कार्यपालक अधिकारी दीपक झा व मेहसौल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया.

सीओ ने आश्वस्त किया कि गड़बड़ी दूर कर राहत का वितरण किया जायेगा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. रोड जाम करनेवालों में मो मंसूर, मो मोतिबुल, बेचन, मो शौकत अंसारी, मो नौशाद, मो मेराज, मो अदुद, मो जाबिर, सलामत अंसारी, गुड्डु, असगर, कोपी, मो लाल, पंकज कुमार, ओम कुमार, श्याम कुमार, मो सद्दाम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

गुस्से में थीं महिलाएं, खूब निकाली भड़ास : सड़क जाम में शामिल महिलाएं जलजमाव से खासे आक्रोशित थी. महिलाओं ने मौके पर मौजूद बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारियों को खूब खड़ी खोटी सुनायी. आमना खातून, मुन्नी खातून, जमीला खातून, सुनयना देवी ने स्थानीय वार्ड सदस्य पर सूची में नाम जोड़ने के एवज में घूस मांगने का आरोप लगाया है. कहा है कि उक्त लोग पानी में डूबे हैं, लेकिन राहत राशि दूसरे के खाते में जा रहा है. उन लोगों की अनदेखी की जा रही है. उनलोगों के द्वारा बैंक पासबुक व आधार कार्ड की फोटो प्रति जमा कराया जा चुका है. अब यह कहा जा रहा है कि जिसके नाम से राशन कार्ड है, यह लाभ उसे हीं मिलेगा. वार्ड के कई लोगों को अब तक राशन कार्ड हीं नहीं मिल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन