वज्रगृह में इवीएम सील, 23 को खुलेगा पिटारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डुमरा : सीतामढ़ी संसदीय लोकसभा के सभी पोल्ड ईवीएम को वज्रगृह(एमपी हाइस्कूल में) मंगलवार को सील कर दिया गया. सामान्य प्रेक्षक के निर्मला व जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम एम रामचंद्रुडु ने सभी ईवीएम को सील कराकर उसे कड़ी निगरानी में रखा है. 23 मई को मतगणना के दौरान ईवीएम को निकाला जायेगा. इससे पूर्व […]
विज्ञापन
डुमरा : सीतामढ़ी संसदीय लोकसभा के सभी पोल्ड ईवीएम को वज्रगृह(एमपी हाइस्कूल में) मंगलवार को सील कर दिया गया. सामान्य प्रेक्षक के निर्मला व जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम एम रामचंद्रुडु ने सभी ईवीएम को सील कराकर उसे कड़ी निगरानी में रखा है. 23 मई को मतगणना के दौरान ईवीएम को निकाला जायेगा. इससे पूर्व ईवीएम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा के अलावा अर्धसैनिक पुलिस बल को तैनात किया गया है.
विज्ञापन
बताया गया है की सभी ईवीएम अहले सुबह तक प्राप्त कर उसे निर्धारित स्थल पर रखने की कार्रवाई पूरी की गयी. बताते चले की सभी पोल्ड ईवीएम को प्राप्त कर इसे रखने के लिए विधानसभावार सहायक निर्वाची अधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया था. साथ ही मतदान के बाद ईवीएम संग्रहण में कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार छह-छह काउंटर की व्यवस्था की गयी थी. सभी काउंटर पर पांच-पांच कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये थे.
बथनाहा, परिहार, सुरसंड व सीतामढ़ी विधानसभा के लिए एमपी हाइस्कूल तो बाजपट्टी व रुन्नीसैदपुर विधानसभा के लिए डायट भवन को वज्रगृह बनाया गया है. डीएम ने बताया की सभी ईवीएम को प्राप्त कर सील कर दी गयी है. मतगणना होने तक 24 घंटे वज्रगृह को निगरानी में रखा गया है. इसके लिए अर्धसैनिक बल व जिला पुलिस के अलावे सीसीटीवी कैमरा को लगाया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन