Bihar: कलयुग के श्रवण कुमार - कांवर में मां-बाप को बिठाकर बेटा -बहू तीर्थयात्रा पर निकले, देखिए तस्वीरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2022 5:54 PM

विज्ञापन

Shravani Mela 2022: बूढ़े मां-बाप की बाबा बैजनाथ का दर्शन करने की इच्छा थी. बच्चों को जब अपने मां-बाप की इच्छा की जानकारी मिली तो उनके बच्चे कलयुग का श्रवण कुमार बनने का मन बना लिया.

विज्ञापन
undefined

फिर क्या था मां बाप की इच्छा को पूरा करने के लिए बेटा और बहू ने एक बहंगी तैयार करने के बाद श्रवण कुमार की तरह उन्हें कंधे पर लेकर बाबा का दर्शन करवाने के लिए बाबाधाम (देवघर) के लिए निकल पड़े.

undefined

बिहार के जहानाबाद के रहने वाले चंदन कुमार और उनकी पत्नी रानी देवी सावन मेला में अपने माता-पिता को उसी तरह तीर्थ (बाबाधाम की यात्रा) पर निकला है जैसे कभी श्रवण कुमार अपने माता -पिता को तीर्थ पर लेकर गए थे.

undefined

पति और पत्नी सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए निकल गए हैं. मुंगेर में हमारे संवाददादता से बात करते हुए चंदन कुमार ने कहा कि मेरा परिवार धार्मिक प्रवृति का है. प्रत्येक माह हम लोग सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हैं. इसी दौरान मां और पिता जी ने देवघर में बाबाबैजनाथ का दर्शन करने की इच्छा जाहिर किया. उनकी इच्छा पूरा करने के लिए पति पत्नी तीर्थयात्रा पर निकल गए.

undefined

चंदन की मां अपने बेटे और बहू के इस तपस्या पर कहा कि हम लोग तो अपने बेटे बहू को आशीर्वाद ही दे सकते हैं. बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है कि मेरे पुत्र को सबल बनाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन