पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, शेखपुरा की दो पंचायतों में होगा मतदान

Updated:
विज्ञापन

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. बरबीघा की कुटौत और अरियरी की डीहा पंचायत में 16-17 जुलाई को नामांकन, 29 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी.

विज्ञापन

Sheikhpura News : जिले में पैक्स चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस बार बरबीघा प्रखंड की कुटौत पंचायत और अरियरी प्रखंड की डीहा पंचायत में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) का चुनाव कराया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि सूचना का प्रकाशन 30 जून को किया गया. नामांकन 16 व 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा. नामांकन पत्रों की समीक्षा 18 से 20 जुलाई तक की जाएगी. 22 जुलाई को नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न का आवंटन होगा. आवश्यकता पड़ने पर 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी. पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 जुलाई तक संपन्न कर ली जाएगी.अधिसूचना जारी होते ही दोनों पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन